आशा कोठारी
डोईवाला /देहरादून



डोईवाला। हरेला पर्व के मौके पर विकासखंड डोईवाला की सभी 36 ग्राम पंचायतो में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मनरेगा योजना के अंतर्गत जाब कार्ड धारक परिवारों को 12500 फलदार पौधो का वितरण भी किया गया। इस दौरान डोईवाला विकासखंड परिसर वे ग्राम पंचायत कालूवाला में खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु IAS सुश्री गौरी प्रभात के साथ विकास खण्ड के अधिकारियो व कर्मचारीयों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वही महिला समूह की अध्यक्ष, सदस्यो द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया है। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्रीमती उर्मिला बिष्ट, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, समूह की महिलाओं के अलावा विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।