प्रभा भट्ट
देहरादून
4 जूलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती मोनिका थापा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के साथ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। पंचायत के बाद सहकारिता क्षेत्र में भी महिलाओं को भागीदारी देकर सरकार ने मातृशक्ति के उत्थान के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का 3 साल का कार्यकाल उत्कृष्ट व ऐतिहासिक रहा है।