प्रभा भट्ट
देहरादून
1जूलाई 2024

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला निवासी समाज सेवी पंकज सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 89 की जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में कराई जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में स्थित जन सुविधा पटल पर मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर को क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की दिशा में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि आने वाले मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए वार्ड में बरसात की बाढ़ से नुकसान को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इन विषयों मे उन्होंने मुख्य रूप से वार्ड मे शिविर लाईन, गैस पाइप लाईन, वार्ड को ई सर्विलांस मे रखने व भूमिगत बिजली केबल जैसे विषयो से अवगत कराते हुए वार्ड को स्मार्ट वार्ड के रूप में रूपांतरित करने हेतु विभिन्न समसंमायिक विषयो पर भी चर्चा की।