प्रांत प्रमुख गंगा समग्र, आरएसएस श्री शांतनु गोयल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी।

आशा कोठारी

देहरादून

प्रांत प्रमुख गंगा समग्र, आरएसएस शांतनु गोयल ने कोटा (राजस्थान) से लोकप्रिय सांसद श्री ओम बिरला जी के पुन: दूसरी बार 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को भी इसके लिए अपनी बधाई दी है। शांतनु गोयल ने कहा कि श्री ओम बिरला जी द्वारा लोकसभा अध्यक्ष के रूप में हमेशा संसदीय मर्यादाओं व परंपराओं का सम्मान रखते हुए लोकसभा के सदन को अच्छे ढंग से चलाया है। उन्होंने श्री ओम बिरला जी के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई भी दी।