प्रभा भट्ट
डोईवाला / देहरादून

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला।
सहकारी समितियों में महिलाओं को मिलेगा अब 33 प्रतिशत आरक्षण।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी समितियों में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह महिलाओं के आथिर्क उत्थान के लिए मिल का पत्थर भी साबित होगा।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि सरकार का यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को पंचायत के साथ सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का लाभ दिया है। अब उत्तराखंड की 670 सहकारी समितियों में 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलने से करीब 4000 महिलाओं को इसमें प्रतिनिधित्व करने से गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं को भागीदारी मिलने से सरकारी समितियां मजबूत होगी। वहीं महिलाएं भी आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनेगी। डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक की समितियां में भी आगे चलकर महिलाएं डायरेक्टर व अध्यक्ष पद पर भी पदासीन होंगी।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहा सहकारी समितियां में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर श्री धन सिंह रावत का भी पार्टी व महिलाओं की ओर से आभार जताया।