विश्व पर्यावरण दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमराज सिंह बिष्ट बजरंगी भाई बीजापुर गेस्ट हाउस के प्रांगण मे फलदार वृक्ष रोपित करते हुए

आशा कोठारी

डोईवाला / देहरादून:

विश्व पर्यावरण दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेम राज सिंह बिष्ट (बजरंगी भाई) भी एक सूक्ष्म योगदान के रुप मे एक फलदार पौंधा बीजापुर गेस्ट हाउस के प्रांगण में रोपित किया गया। उन्होने यह संकल्प भी लिया गया कि आजीवन इस फलदार पोंधे की देखरेख के साथ साथ सुरक्षा भी करेगे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रेरणा से बुधवार आज सुबह पर्यावरण दिवस पर डोईवाला विकासखंड में खंड विकास अधिकारी श्रीमती उर्मिला बिष्ट, आदर्श संस्था डोईवाला के सचिव हरीश कोठारी के साथ ब्लाक अधिकारियों, कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।