आशा कोठारी
हरिद्वार/देहरादून


निदेशक परिचालन उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन द्वारा पिटकुल के अधिकारियों से सहयोग देने के अनुरोध पर प्रबन्ध निदेशक श्री ध्यानी द्वारा पिटकुल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गये कि विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने हेतु उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें तथा यदि किसी प्रकरण विशेष में आपसी सहमति नहीं बनती है तो तत्काल दोनों निगमों के निदेशक परिचालन तथा प्रबन्ध निदेशकों के संज्ञान में लाकर सौहार्द पूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे।
ग्रीष्मकाल में उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत बढ़ते विद्युत भार के दृष्टिगत पिटकुल एवं उपाकालि अधिकारियों के मध्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने हेतु हुई बैठक
ग्रीष्मकाल में उत्तराखण्ड राज्य में विगत दिनों लगातार तापमान बढ़ने से विद्युत मांग में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड राज्य की विद्युत व्यवस्था कोे सुचारू बनाये रखने हेतु प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी की अध्यक्षता में दिनांक
31.05.2024 को पिटकुल मुख्यालय में उपाकालि के निदेशक (परिचालन) एवं पिटकुल अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा के उपरान्त निम्नवत् सहमति बनी:-
ऽ पिटकुल द्वारा अवगत कराया गया कि 132 केवी/220 केवी/400 केवी लाईनों के नीचे गुजर रही उपाकालि की लाईनों का मानक के अनुसार क्लीयरेन्स कम है, जिसकी वजह से विगत दिनों पिटकुल की पारेषण लाईनों में अनावश्यक ट्रिपिंग हुई। बैठक में सहमति बनी कि पिटकुल और उपाकालि द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर 33केवी/11केवी/एलटी लाईनों को आवश्यकतानुसार विस्थापित किया जाएगा।
ऽ उपरोक्त कार्य की सुनिश्चितता हेतु उपाकालि एवं पिटकुल के सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता संयुक्त निरीक्षण करेंगे एवं दोनों निगमों के सम्बन्धित अधीक्षण अभियन्ता प्रतिमाह बैठक कर कार्याें की समीक्षा करेंगे।
ऽ पिटकुल द्वारा निदेशक (परिचालन), उपाकालि से अनुरोध किया गया कि पिटकुल के अतिभारित उपकेन्द्रो से 33 केवी पोषकोें का विद्युत भार अविलम्ब अन्य उपकेन्द्रों, जहाँ पर पर्याप्त ट्राँसर्फामर क्षमता है, पर स्थानान्तरित किया जाए ताकि ट्रिपिंग एवं विद्युत कटौती जैसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
ऽ पिटकुल एवं उपाकालि के मध्य यह सहमति भी बनी कि उपाकालि द्वारा बढ़ते अनुमानित भार से सम्बन्धी सूचना प्रत्येक 06 माह में पिटकुल को भी उपलब्ध करायी जायेगी।
ऽ उपकेन्द्रों पर लोड मैनेजमेन्ट हेतु सहमति बनी कि एक मैगवाट या उससे अधिक क्षमता के विद्युत संयोजन स्वीकृत करने से पूर्व पिटकुल की सहमति अनिवार्य रूप से ली जायेगी।
ऽ निदेशक (परिचालन), उपाकालि द्वारा अवगत कराया गया कि 220 केवी उपसंस्थान चम्बा से प्रेषित 33 केवी ढ़ालवाला तथा 33 केवी मुनि-की-रेती के मध्य कम क्षमता वाले ।ब्ैत् त्।ब्व्व्छ कन्डक्टर को ज्यादा क्षमता वाले ।ब्ैत् क्व्ळ कन्डक्टर से बदला जाएगा।
ऽ वर्तमान में 220 के0वी0 उपसंस्थान वीरभद्र ऋषिकेश में स्थापित 2ग्40 एमवीए ट्रांसर्फामर पर ओवरलोडिंग की स्थिति में, स्थानीय स्तर 11 केवी पोषकों पर विद्युत कटौती की सहमति बनी। (कटौती प्लान संलग्न)
ऽ सहमति बनी कि उपाकालि अपने उपकेन्द्रों पर कैपिसिटर बैंक स्थापित करेगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर सोलर प्लान्ट उपलब्ध हैं, वहाँ पर उपाकालि द्वारा उचित क्षमता के कैपिसिटर बैंक स्थापित किये जायेंगे।
ऽ हरिद्वार क्षेत्र में 33 केवी ट्रांसपोर्ट नगर पोषक को 132 केवी उपकेन्द्र पदार्था पर स्थानान्तरित किया जायेगा।
ऽ 132 केवी उपकेन्द्र बिन्दाल एवं माजरा से लोड कम कर 220 उपकेन्द्र हर्रावाला में शिफ्ट किया जायेगा।
ऽ प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा निदेशक (परियोजना), यूजेवीएन लि0 को दूरभाष पर अवगत कराया गया कि चीला पावर हाऊस के अनुरक्षण कार्य में गति लायें व चीला पावर हाऊस का शटडाऊन शीघ्र वापिस किया जाये, जिससे कि चीला पावर हाऊस का उत्पादन शुरू हो सके एवं हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून की विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सके।
ऽ यह भी सहमति बनी कि भविष्य में उपाकालि द्वारा देहरादून क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार के दृष्टिगत बढ़ते विद्युत भार के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेग, जिसके उपरान्त पिटकुल द्वारा अपनी पारेषण लाईनों की क्षमता में वृद्धि की जायेगी।
उपरोक्त बैठक में प्रबन्ध निदेशक पिटकुल द्वारा पिटकुल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युुत व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु अपने-अपने उपसंस्थानों एवं कार्यालय में मुस्तैदी से तैनात रहें तथा 24ग7 विद्युत व्यवस्था को चाकचौबन्द रखें तथा सहायक अभियन्ता एवं उससे उच्च स्तर के अधिकारी अपरिहार्य कारणों से किसी भी प्रकार के अवकाश की आवश्यकता पड़ने पर प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल से पूर्वानुमति प्राप्त करने के उपरान्त ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।
उपरोक्त बैठक में उपाकालि के निदेशक (परिचालन) श्री मदनराम, पिटकुल के मुख्य अभियन्ता स्तर-1 श्री राजीव गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (परि0एवंअनु0) गढ़वाल क्षेत्र रूड़की श्री अनुपम सिंह, मुख्य अभियन्ता (परि0एवंअनु0) कुमायूँ क्षेत्र हल्द्वानी श्री एच0एस0 ह्यांकी ऑनलाईन तथा पिटकुल के अधीक्षण अभियन्ता सर्वश्री पंकज कुमार, कार्तिकेय दुबे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।