वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर गोष्ठी

आशा कोठारी
डोईवाला /देहरादून

 

अहिल्याबाई होलकर स्मृति विद्यालय डोईवाला में 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के स्टाफ के साथ बच्चों के तमाम अभिभावक भी सम्मिलित हुए । गोष्ठी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला पाल के संचालन एवं प्रबंध निदेशक उदय चंद पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । गोष्ठी का शुभारंभ वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के चित्र का अनावरण से किया गया। कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती शर्मिला पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने लगभग 300 वर्ष पूर्व 35 वर्ष तक‌‌ ‌ इंदौर की महारानी के रूप में शासन किया तथा अपने कार्यकाल में जनहित और लोकहित के लिए अनेक कार्य किए गए । उन्होंने अनेक शिवालय , मंदिर धर्मशाला आदि का निर्माण कराया।

प्रबंधक उदय चन्द पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर को शिवदूती
के नाम से भी जाना जाता है , क्योंकि यह शिवजी की विशेष भक्त थी और लगभग 12672 मंदिरों की स्थापना की और जगह पर धर्मशालाएं तथा कुओं का निर्माण कराया। उन्होंने बताया कि अपने शासनकाल में इन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का जीरणोधार भी किया उसके पश्चात अब 300 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा पुनः काशी विश्वनाथ का जीणोधार किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से विद्यालय की चीफ प्रॉक्टर सुनीता रानी , श्रीमती नीलम सिंह ,जानवी, नूपुर छेत्री , याचना प्रजापति, राजकुमार बालियान, कविता गुप्ता, प्रवीण कुमार , विशाल सिंह, अभिषेक लोधी, अंकित प्रजापति, सुषमा रानी, तमन्ना, रणजीत कौर, रजनी देवी , परमजीत कौर, पूजा बक्शी ,शीतल , गुरमीत कौर, लोकेश कुमार, मेहनाज बानो आदि उपस्थित थे।