प्रभा भट्ट
डोईवाला /देहरादून

श्री कालू सिद्ध बाबा सिद्ध पीठ में रविवार को श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिक खुशहाली व सुख शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती आशा कोठारी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की इस मौके पर में श्री कालू सिद्ध बाबा सिद्ध पीठ मंदिर सेवा समिति के महंत अंकुश शर्मा, पंडित देवेश शर्मा, पंडित शोभित शर्मा, कोषाध्यक्ष हुकम सिंह सिधवाल, शिक्षाविद वीरेंद्र कृषाली, समाजसेवी मनोज नौटियाल, पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी, हरीश कोठारी, रणवीर सिंह कृषाली, लोकपाल सिंह चौहान आदि भी उपस्थित थे।