मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की माताजी स्व‌. माधवी राजे सिंधिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी‌।

आशा कोठारी

मध्य प्रदेश /  देहरादून

 

ग्वालियर, मध्य प्रदेश पहुँचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की माताजी स्व‌. माधवी राजे सिंधिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी‌।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व‌. माधवी राजे सिंधिया जी जीवन पर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान हेतु समर्पित रहीं। उन्होंने ईश्वर से ज्योतिरादित्य जी एवं उनके परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।