आशा कोठारी
डोईवाला / देहरादून
आज घोषित कक्षा 10वीं सी० बी० एस० ई० के परीक्षा परिणाम में दनू भवानी इंटरनेशनल स्कूल, धम्मूवाला रानीपोखरी के
विद्यार्थियो का परिणाम शत प्रतिशत रहा l जिसमे कृष्णा कक्तवान ने 93% अंको के साथ स्कूल टॉप किया, सक्षम राणा व
अविरल रतुरी 92% अकं के साथ द्वितीय स्थान पर रहे जिया कृशाली ने 91% अकं प्राप्त किये तथा विद्यालय में तीसरा
स्थान सरुक्षित किया तथा सक्षम सिहं ने 90.4% अकं प्राप्त कर चौथा और श्रेया बडोनी तथा इतिशा राणा ने 90% अकं
प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया I परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थीयों में से 15% विद्यार्थीयों ने 90% से अधिक तथा
22% विद्यार्थीयों ने 80% से अधिक अकं प्राप्त कर परीडोईवाला /देहरादून क्षा उत्तीर्ण की, 50% विद्यार्थीयों ने 70% से अधिक अकं प्राप्त
किये, कुल 13% विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अकं अर्जित किए।
मनै जमेंट द्वारा स्कूल स्टाफ, विद्यार्थीयों एवं अभिभावकों को शत प्रतिशत रिजल्ट की बहुत-बहुत बधाई दी गई l





दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल (बडकोट) रानीपोखरी के बच्चों ने भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी अध्यनरत प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। दून भवानी इंटरनेशनल विद्यालय के बच्चों ने भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री बीपी उनियाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सीबीएसई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के अध्यापकों की मेहनत के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार भी दिए जाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा उनियाल, विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर साकेत उनियाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से पीछे नहीं है। विद्यालय का रिजल्ट लगातार अच्छा रहा है।



