केदारनाथ धाम पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं से पुलिस अधीक्षक ने जाने उनके अनुभव*

आशा कोठारी

केदारनाथ/देहरादून

रूद्रप्रयाग में स्थित बाबा केदारनाथ धाम जी के कपाट खुलने के साथ ही केवल देश भर से अपितु विदेशों से भी श्रद्धालुओ का देवभूमि उत्तराखंड में आगमन शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस भी श्रद्धालुओ की यात्रा को सुगम बनाने के लिए मित्रवर भाव से कार्य कर रही है। विदेशों से आये श्रद्धालुगण भी केदारनाथ धाम पहुंचकर भाव विह्वल हो रहे हैं। रसिया (रूस) से आये श्रद्धालुओं के एक ग्रुप से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा ने संवाद स्थापित कर केदारनाथ धाम एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के बारे में जानकारी दी। वही विदेशी श्रद्धालुओं से उनके यहां तक पहुंचने के अनुभवों को जाना गया। अनुभवों को साझा करते हुए विदेशी भी काफी प्रसन्न नजर आये।
पुलिस अधीक्षक विशाखा रुद्रप्रयाग नेे निरन्तर केदारनाथ धाम में भ्रमणशील रहते हुए आम श्रद्धालुओं की समस्याओं को जानकर उनके सुगम व सरल तरीके से दर्शन कराये जाने के प्रति आश्वस्त भी किया गया। उन्होने अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वे श्रद्धालुओं के सुगम तरीके से दर्शन कराने के साथ ही उनकी यथासम्भव मदद अवश्य करें।