आशा कोठारी

देहरादून:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा जिला देहरादून श्रीमती नीलम सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने महानगर कार्यालय में श्रीमती नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करफ श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, विधायक श्री खजान दास, पुनीत मित्तल, सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, विजय स्नेही आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।