आशा कोठारी
हल्द्वानी / देहरादून

वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (हल्द्वानी) में वन, पेयजल, सड़क तथा विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और कार्मिकों के मनोबल को बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों को ग्राउंड ज़ीरो पर बने रहने के साथ ही पुरानी फायर लाइनों को रीस्टोर करने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों को एक समावेशी योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया जिससे हर वर्ष होने वाली वनाग्नि की घटनाओं में कमी लाई जा सके। वन विभाग अपने ढांचे को निचले स्तर से सुदृढ़ कर बेहतर तरीके से कार्यों को क्रियान्वित करने पर भी ध्यान दे।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही रोड सेफ्टी हेतु लगाए जा रहे क्रैश बैरियर पर क्षेत्र की परिस्थितिकी के अनुरूप पौधारोपण के निर्देश दिए।
ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने के साथ ही पेयजल लाइन बाधित होने पर क्षेत्र में अतिरिक्त टैंकर लगाकर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। सरकारी दफ्तरों में सोलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।