मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट कर शहीद मेजर प्रणव नेगी को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की

गिरीश भट्ट

डोईवाला / देहरादून:

वीरवार प्रात: शहीद मेजर प्रणव नेगी के निजी आवास भानियावाला (डोईवाला) मे सैकड़ो की संख्या में स्थानीय जनता ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद मेजर प्रणव नेगी को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने भी शहीद मेजर प्रणव नेगी को पुष्प चक्र के साथ भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणो, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों ने भी शहीद को अपनी भावपूर्ण अंतिम विदाई दी।