आशा कोठारी
रुद्रप्रयाग/ देहरादून

लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी को रुद्रप्रयाग से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी राणा ने अपना समर्थन दिया है. हालांकि, लक्ष्मी कांग्रेस पार्टी छोड़ चुकी हैं लेकिन अब उन्होंने खुलकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करना शुरू कर दिया है.