मुख्यमंत्री ने   राम नवमी के  शुभ अवसर पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की  उन्नति के लिए प्रार्थना की।

आशा कोठारी

देहरादून

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि !
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोह्यस्तु ते !!

माँ सिद्धिदात्री की उपासना को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवें दिन एवं राम नवमी के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन किया।

इस शुभ अवसर पर उन्होंने जगतजननी माँ आदिशक्ति भगवती से ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु’ की भावना के साथ लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।