आशा कोठारी
टिहरी \ देहरादून:



टिहरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी महारानी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजय बनाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव अभियान में जुटे हैं। टिहरी क्षेत्र के विधायक श्री किशोर उपाध्याय वह भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के आशीर्वाद से टिहरी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतो जीत मिलेगी। भाजपा चम्बा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए विभिन्न बूथों व घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान की अपील कर मोदी सरकार व धामी सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। वही लाभार्थी से सम्पर्क कर मतदान की अपील की। शनिवार को विभिन्न बूथों नैल, जाखचौरा, जसपुर आदि बूथों पर चम्बा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, महामंत्री सुधीर बहुगुणा, हरीश कोठारी,
प्रधान नैल विनोद उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपुर राजेन्द्र डोभाल, नरेंद्र सरियाल, गिरीश भट्ट आदि ने ग्रामीण से बोट की अपील की। वहीं दूसरी ओर रविवार को भी भारतीय जनता पार्टी चम्बा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतो से विजयी बनाने के लिए सेमल्टा, कोलधार, चामनी, पलास, कुडियालगांव, जडधारगांव आदि बूथों पर भ्रमण किया। इस मौके पर चम्बा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, हरीश कोठारी, महामंत्री सुधीर बहुगुणा
युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गुसाई, सचिन रमोला, अजीत नेगी, दिनेश जडधारी, सुरेंद्र दत्त उनियाल, त्रिलोक चौहान, कुलदीप सिंह नेगी आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से भी जीत दिलाने की अपील भी की।