मुख्यमंत्री ने शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी माँ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

आशा कोठारी

देहरादून

सर्वमंगलमंगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके !
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते !!

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्यापूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।

हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी माँ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।