आशा कोठारी
देहरादून:


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका ‘देवकमल’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ‘भाजपा’ का स्थापना दिवस भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं को साकार करने की दिशा में भाजपा सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है, इस लोकसभा चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ता 400+ सीटों के साथ भाजपा को विजयी बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।