आशा कोठारी
रुद्रपुर\ देहरादून:

देवभूमि के रुद्रपुर से आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड के विकास को मिली 2 लाख करोड़ की योजनाएं
यूपीए के कार्यकाल में हुआ सिर्फ पार्टी, परिवार और अपनों का विकास
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के जन-जन के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसते हैं। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मंगलवार को देवभूमि से चुनावी शंखनाद करने हमारे बीच पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की मौजूदगी से देवभूमि से पांचों प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की कमान संभालेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपीए (कांग्रेस) सरकार की विफलताएं गिनाई और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों बताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में चुनावी जनसभा का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मोदी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, आवाजाही और बैठने आदि व्यवस्थाओं को देखा। बाद में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए की सरकार ने सिर्फ पार्टी, परिवार और अपना विकास किया है। उस दौरान महज 15 फीसद बजट भी राज्य के विकास को नहीं मिला, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी डबल इंजन की सरकार ने देवभूमि के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच उत्तराखंड के विकास को 2 लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जबकि अभी भी करोड़ों रुपये लागत की योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राज्य के विकास के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार का सख्त नकलरोधी कानून देश में मॉडल बन गया है। यूसीसी कानून लाने पर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दंगारोधी कानून जैसे बड़े फैसले लेकर सरकार ने नजीर पेश की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। इससे हमारे पांचों प्रत्याशी पिछले कार्यकाल से ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट, हल्द्वानी के विकास, आदि कैलाश, रेल, सड़क मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, एम्स आदि कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी योजनाओं को लेकर केंद्र से मिली सौगात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी उत्तराखंड को समृद्ध विकास की सौगात मिलेगी। मोदी
-डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड के विकास को मिली 2 लाख करोड़ की योजनाएं
-यूपीए के कार्यकाल में हुआ सिर्फ पार्टी, परिवार और अपनों का विकास
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के जन-जन के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसते हैं। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मंगलवार को देवभूमि से चुनावी शंखनाद करने हमारे बीच पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की मौजूदगी से देवभूमि से पांचों प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की कमान संभालेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपीए (कांग्रेस) सरकार की विफलताएं गिनाई और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों बताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में चुनावी जनसभा का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मोदी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, आवाजाही और बैठने आदि व्यवस्थाओं को देखा। बाद में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए की सरकार ने सिर्फ पार्टी, परिवार और अपना विकास किया है। उस दौरान महज 15 फीसद बजट भी राज्य के विकास को नहीं मिला, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी डबल इंजन की सरकार ने देवभूमि के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच उत्तराखंड के विकास को 2 लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जबकि अभी भी करोड़ों रुपये लागत की योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राज्य के विकास के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार का सख्त नकलरोधी कानून देश में मॉडल बन गया है। यूसीसी कानून लाने पर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दंगारोधी कानून जैसे बड़े फैसले लेकर सरकार ने नजीर पेश की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। इससे हमारे पांचों प्रत्याशी पिछले कार्यकाल से ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट, हल्द्वानी के विकास, आदि कैलाश, रेल, सड़क मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, एम्स आदि कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी योजनाओं को लेकर केंद्र से मिली सौगात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी उत्तराखंड को समृद्ध विकास की सौगात मिलेगी।