मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे।

आशा कोठारी

नैनीताल/  देहरादून

 

आज बुधवार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी रुद्रपुर में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता फिर से विकासवाद और राष्ट्रवाद की विचारधारा को चुनते हुए भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयश्री प्रदान करने के लिए तैयार है।