मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की।

आशा कोठारी

देहरादून

आज मंगलवार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने हल्द्वानी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रकाश रावत के बड़े भाई श्री बिशन सिंह रावत के निधन पर उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री पूरन चंद शर्मा एवं भूतपूर्व सैनिक श्री जगमोहन सिंह ढैला के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बँधाया।