आशा कोठारी
पिथोरागढ/देहरादून
12 फरवरी 2024
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने पिथौरागढ़ जिले के पाल्जा (चिल्किया) गंगोलीहाट स्थित श्री भैरव देवता मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ देश व उत्तराखंड की आर्थिक खुशहाली की प्रार्थना भी की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म के सभी वर्गों के लोगों द्वारा माघ माह के खिचड़ी भोग के विशाल भण्डारे मे प्रतिभाग कर प्रसाद भी ग्रहण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनता से उनकी कुशल कुशलक्षेम पूछने के साथ कई समसामयिक विषयो पर भी बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता भी भाव विभोर नजर आई। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने श्री भैरव देवता की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने ग्रामवासियों, बच्चों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान सम्बन्धित विषयो पर भी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक श्री फकीर राम, विधायक श्री सुरेश गढ़िया आदि स्थानीय जनता भी उपस्थित थी।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने पिथौरागढ़ जिले के पाल्जा (चिल्किया) गंगोलीहाट स्थित श्री भैरव देवता मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर देश व राज्य की आर्थिक खुशहाली की प्रार्थना भी की।