आशा कोठारी
देहरादून:

वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988बैच की आईएएस अधिकारी हैं। विदित हो कि उत्तराखंड आईएएस कैडर में वह सबसे वरिष्ठ नौकरशाह है। लेकिन मध्य प्रदेश काडर की रही श्रीमती राधा रतूड़ी काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैज में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी।
वर्तमान में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था।
उनके बाद मृदु भाषी स्वभाव की अनुभवी आईएएस अधिकारी श्रीमती राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। श्रीमती राधा रतूड़ी देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। आज या कल में इस सम्बंध में आदेश जारी होंगे। श्रीमती राधा रतूड़ी पहाड़ की पृष्ठभूमि से भली भांति परिचित भी है। उनके पति श्री अनिल रतूड़ी राज्य में डीजीपी रह चुके हैं।