महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ।

आशा कोठारी

देहरादून

SCW Add 26 jan 2024

उत्तराखंड राज्य  महिला  आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों  को भी नमन व याद किया उन्होंने कहा कि आज के इस पवित्र दिन पर देशभक्त उन शहीदों के सपनों को साकार करने एवं उनके त्याग व बलिदान को स्मरण करने का भी हमें सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही हम सबका यह भी कर्तव्य है कि हम सब राष्ट्र निर्माण मे भी अपनी अहम भूमिका निभाएं।