गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हर्रावाला जॉन कार्यालय में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

आशा कोठारी

देहरादून:

गणतंत्र दिवस के मौके पर  हर्रावाला  जॉन कार्यालय में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपस्थित सभी ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर सहायक नगर आयुक्त /नोडल ऑफिसर शांति प्रसाद जोशी के द्वारा झंडारोहण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कि बच्चों को प्राइमरी एजुकेशन से ही सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। जिससे वह आगे चलकर ब्रांड एंबेसडर के रूप में नेतृत्व कर सकें। उन्होंने प्राइमरी विद्यालय के 35 बच्चों को विद्यालय सामग्री भी भेंट की।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरा वाला जोनल ऑफिस के कई कार्मिकों को उनके अच्छे कार्य व्यवहार के कारण सम्मानित भी किया गया। वही सफाई निरीक्षक महिपाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ट्यूलिप योजना के अंतर्गत चयनित एवं नगर निगम में लगभग 5 महीने से कार्य कर रही मोनिका बिष्ट को उनके अच्छे प्रशिक्षु के रूप मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सीनियर सिटीजन ग्रुप द्वारा सहायक नगर आयुक्त श्री शांति प्रसाद जोशी को सम्मानित भी किया गया। सहायक नगर आयुक्त/नोडल ऑफिसर जोनल शांति प्रसाद जोशी ने सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक महिपाल, बिजेंदर रावत, नरेंद्र रावत, पर्यावरण मित्र राजू आदि कार्मिक उपस्थित थे।