आशा कोठारी
डोईवाला/देहरादून



कर्मचारियों को बाटी मिठाई।
पूरे देश में अयोध्या धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। भगवान श्री राम जी के प्रति भक्तों की भक्ति का सैलाब देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भगवान राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से भाव विभोर नजर आ रहे हैं। लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। डोईवाला के अंतर्गत लाल तप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में भी प्रतिष्ठित फ्लैक्स फूड कंपनी ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर वह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मे कंपनी में भी पूजा अर्चना के साथ कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित किया। कंपनी के अधिकारी श्री विष्णु त्यागी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सभी के आराध्याय है। आज करीब 500 साल बाद करोड़ भक्तों का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी में सभी कर्मचारियों को इस खुशी में मिष्ठान भी वितरित किया गया।