दिनांक 23.01.2024
आशा कोठारी
देहरादून







नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा ICFAI यूनिवर्सिटी देहरादून के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर का समन्वय ओ०एस०डी०-मार्केटिंग श्री हरीश शर्मा एवं सामुदायिक कल्याण अधिकारी श्री विकेंद्र सिंह कठैत द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ युगपुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद करके किया गया। आज़ाद हिंद फौज का संचालन करने वाले महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को स्वतंत्र एवं संयुक्त भारत की निर्वासित सरकार के गठन की घोषणा की तथा 30 दिसंबर 1943 को स्वतंत्र संयुक्त भारत की धरती पर प्रथम ध्वजारोहण किया। नेताजी ने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ एवं ‘दिल्ली चलो ‘ का नारा दिया था ।
इस शिविर में सुभारती अस्पताल के चिकित्सक डॉ० रोबीन, ब्लड बैंक के तकनीकी स्टाफ से श्री विपिन, श्री राजेश,
श्री पुलकित, श्री अजहर ; नर्सिंग स्टाफ सुश्री प्रिया आर्य, जनसम्पर्क अधिकारी श्री विपुल सिंह, श्री सनी धीमान तथा
परिचारक श्री भीम सिंह व श्री आशीष का विशेष योगदान रहा।
शिविर में लगभग 90 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ ।
आयोजन में सुभारती ब्लड बैंक प्रभारी डॉ० नेहा नौटियाल तथा अस्पताल के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रमुख डा० प्रशांत कुमार भटनागर का मार्गदर्शन रहा ।
रक्तदान कैंप में ICFAI यूनिवर्सिटी देहरादून के रजिस्ट्रार डॉ० आर. सी. रमोला, निदेशक डॉo अरुण सिंह,
एसोसिएट डीन डॉo मोनिका खारोला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉo नेहा तोमर तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री संजीव बिष्ट का सहयोग रहा।