आशा कोठारी
देहरादून:

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित सुप्रसिद्ध सुभारती अस्पताल के विशेष कार्य अधिकारी श्री बलवंत सिंह बोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर समसामयिक विषयों पर विशेष चर्चा की। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री को सुभारती अस्पताल द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे, सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को 28 जनवरी को सुभारती अस्पताल में होने वाले विशेष कार्यक्रमो के लिए आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री से हुई भेंट वार्ता में बलवंत सिंह बोहरा ने बताया कि सुभारती अस्पताल द्वारा रोगियों के उपचार के लिए आधुनिक तकनीकी से युक्त मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे चिकित्सा सेवा से वंचित लोगों को राहत मिल रही है। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड आदि योजनाओं के धारकों को सुविधा प्रदान की जा रही है। सुभारती ग्रुप के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। इससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहे हैं। श्री बोहरा ने कहा है कि सुभारती विश्वविद्यालय के माध्यम से गरीब एवं वंचित छात्रों को समय-समय पर वार्षिक शुल्क में राहत दी जाती है। वही सरकार द्वारा निर्धारित योजनाओं से भी छात्रों को लाभान्वित किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने सुभारती अस्पताल द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की सराहना भी की।