प्रदेश मंत्री कमली भट्ट के नेतृत्व में शिव शक्ति मंदिर  शिवपुरी कॉलोनी रायपुर में स्वच्छता अभियान चलाए गया।

आशा  कोठारी

देहरादून

आज प्रदेश मंत्री कमली भट्ट के नेतृत्व में आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शिवपुरी कॉलोनी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्र वासियों के साथ अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर विधानसभा के वार्ड 48 शिव शक्ति मंदिर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। वह उसके बाद श्री राम मंदिर से पूजित अक्षत को लेकर भजन कीर्तन करते हुए प्रत्येक घरों पर पहुंच कर वह शारीरिक रूप से विकलांग लोगों तक अक्षत को पहुंचाया गया कमली भट्ट ने कहा कि लोग भावुक भी हुए लोगों के मुंह से यही निकल रहा था 51 साल के बाद राम मंदिर से पूजित अक्षत पाकर रामलला को जन्म भूमि पर विराजमान होते देखना हम सब के जीवन का धन्य कर देने वाला क्षण होगा।इस अवसर पर दीवान सिंह रावत शोबन सिंह अनिरुद्ध भट्ट जयप्रकाश गोविंद सिंह बेनी प्रसाद भट्ट लक्ष्मी चौहान उपासना चौहान सीता बहादुर सुनीता नायक स्वाति चौहान मधु रावत उमा देवी कुंती देवी संगीता विजयलक्ष्मी शकुंतला नेगी गौरी तमोली आशा मैहर दलीप आदि क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।