तीर्थ नगरी /देहरादून
आशा कोठारी



गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखा सनातन संस्कृति का दिव्य स्वरूप।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के पवित्र तट पर हवन-यज्ञ के उपरांत विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धाभाव से गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पारंपरिक धार्मिक परिधान, माथे पर तिलक और आध्यात्मिक आभा के साथ संत-महात्माओं के बीच नजर आए।
संत समाज का सानिध्य प्राप्त कर मुख्यमंत्री ने भारतीय सनातन संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं सम्मान प्रकट किया। गौमाता की पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में सेवा, करुणा, समर्पण और संरक्षण के शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री धामी का यह आध्यात्मिक स्वरूप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली धार्मिक विरासत और सनातन परंपराओं के प्रति अटूट श्रद्धा का सुंदर संदेश देता है।
सनातन संस्कृति हमारी पहचान है, गौसेवा हमारा धर्म और देवभूमि की परंपराएं हमारा गौरव हैं।