देहरादून
आशा कोठारी





हिमालय की गोद में मां गंगा के सानिध्य में मुख्यमंत्री का दिव्य एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व बना आकर्षण का केंद्र
देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का व्यक्तित्व केवल एक कुशल प्रशासक और विकास के प्रति समर्पित जननेता तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी जीवनशैली में देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति गहरी आस्था भी दिखाई देती है। हिमालय की पवित्र गोद से निकलने वाली मां गंगा के सानिध्य में मुख्यमंत्री धामी का धार्मिक परिधान, मस्तक पर सुशोभित तिलक और चेहरे पर झलकती सहज मुस्कान उनके आध्यात्मिक एवं संस्कारवान व्यक्तित्व की सुंदर झलक प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री धामी की यह सादगीपूर्ण छवि देवभूमि उत्तराखण्ड की उस सनातन परंपरा का स्मरण कराती है, जहां धर्म, संस्कृति, प्रकृति और जनसेवा को जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है। उनकी वेशभूषा में पहाड़ की संस्कृति, भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।