डोईवाला / देहरादून
आशा कोठारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई डोईवाला द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के आगामी सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनावों के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशी की सूची घोषित कर दी गई है।
संगठन के नगर मंत्री गौरव बिजल्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रहित, परिसर विकास और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है:
* अध्यक्ष पद हेतु: दीपक नौटियाल
* उपाध्यक्ष पद हेतु: रोहन पाल
* सचिव पद हेतु: प्रिंस शर्मा
* सहसचिव पद हेतु: वंशिका
* कोषाध्यक्ष पद हेतु: पलक
* विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद हेतु: प्रियांशु कृषाली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्त छात्र-छात्राओं से अपील करती है कि वे महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास और छात्र हितों की रक्षा के लिए परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।