देहरादून
आशा कोठारी

भाजपा महिला मोर्चा पछवादून, की जिला मंत्री सुनीता तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से मातृशक्ति को रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आज उत्तराखंड की महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। मातृशक्ति सरकार के प्रयासों से उत्साहित है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती है।