युवा दिलों की धड़कन, बहनों की आंखों के तारे, माताओ-बुजुर्गों के दुलारे—धाकड़ धामी का उत्तराखंड में बज रहा, डंका

देहरादून -आशा कोठारी

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरल कार्यशैली, सहज व्यवहार और विकासपरक सोच के चलते एक अलग पहचान बनाई है। युवाओं के बीच लोकप्रियता, महिलाओं के प्रति सम्मान और बुजुर्गों के प्रति आत्मीयता उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषताओं में गिनी जाती हैं। यही कारण है कि समर्थकों के बीच उन्हें प्यार से ‘धाकड़ धामी’ कहकर संबोधित किया जाता है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर कई योजनाओं और परियोजनाओं पर काम किया है। चारधाम यात्रा सुविधाओं के विस्तार, कनेक्टिविटी मजबूत करने, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर सरकार लगातार जोर देती रही है।
महिलाओं और मातृशक्ति के लिए विभिन्न योजनाओं तथा सुविधाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के हितों से जुड़े कई कदम उठाए हैं। समर्थकों का कहना है कि धामी की कार्यशैली में विकास के साथ जनभावनाओं को महत्व देने की कोशिश दिखाई देती है।
ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आता है और उत्तराखंड की सियासत में उनका नाम लगातार चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।