ऋषिकेश नगर निगम में 8 नाम निर्दिष्ट सदस्यों का मनोनयन, वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा भी बने पार्षद, मुख्यमंत्री व संगठन का जताया आभार।

आशा कोठारी 

देहरादून / ऋषिकेश 

देहरादून/ऋषिकेश, उत्तराखंड शासन ने जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश में 8 नाम निर्दिष्ट सदस्यों को मनोनीत किया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा को भी मनोनीत किया गया है। पत्रकारों ने भी इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 (उत्तराखंड राज्य में यथा प्रवृत्त) की धारा 6 की उपधारा के खण्ड ‘ख’ में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री राज्यपाल की ओर से यह मनोनयन किया गया है।अधिसूचना उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला द्वारा जारी की गई थी।
मनोनीत सदस्यों की सूची मे ऋषिकेश से वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल शर्मा के अलावा श्री जितेन्द्र पाल पाठी, श्री सोनू पाण्डे, श्रीमती पूनम डोभाल, श्री आशु अरोड़ा, श्री गौरव कांत कैथोला, श्रीमती सुमन रावत, श्री ऋषि राजपूत शामिल है, शासन के इस फैसले के बाद अब ये सभी सदस्य नगर निगम ऋषिकेश की बोर्ड बैठकों में नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
मनोनीत पार्षद वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल शर्मा ने इसके लिए विशेष कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है उन्होंने कहा कि वह ऋषिकेश नगर निगम में जन भावनाओं के अनुरूप अपना कार्य करेंगे।