केके अग्रवाल कांवड़ यात्रा में सेवा का प्रेरक उदाहरण ।

हरिद्वार /देहरादून

आशा कोठारी

 

कांवड़ यात्रा में सेवा का प्रेरक उदाहरण, केके अग्रवाल ने कांवड़ियों को वितरित किया शीतल जल व दूध
हरिद्वार, 8 अगस्त। श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक केके अग्रवाल कांवड़ यात्रा के दौरान निरंतर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शीतल जल और दूध की बोतलों का वितरण किया। इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर केके अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और तपस्या का प्रतीक है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे यात्रियों को पेयजल, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा को सुगम बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान भी ट्रस्ट के स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने ट्रस्ट की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं तथा दूसरों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
Video bhi lagana
1st day water 2nd day 400 bread pakoda 3rd 4th 5th 6th day dal chawal & pani 7th day morning pani & jira evening me 960 bottal badam milk kavd seva me vitrit kiya

प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को अवकाश के दिन भी एक्शन में दिखे ।