उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद शाह सम्मानित

ऋषिकेश / देहरादून

प्रभा भट्ट

ऋषिकेश। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था की संस्थापक श्रीमती आशा कोठारी ने ऊर्जा विभाग ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता श्री शक्ति प्रसाद शाह को उपभोक्ता हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती कोठारी ने कहा कि श्री शाह ने पहले डोईवाला और वर्तमान में ऋषिकेश क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, बेहतर सेवाएं तथा जनहित को प्राथमिकता देकर सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे ही जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने भी उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की।