ऋषिकेश / देहरादून
प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था की संस्थापक श्रीमती आशा कोठारी ने लच्छीवाला/ऋषिकेश रेंज के रेंज अधिकारी श्री जी.एस. धमांदा को वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती कोठारी ने कहा कि श्री धमांदा अपने विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनजागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित अधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।
इस मौके पर देहरादून एक्सप्रेस साप्ताहिक हिंदी अखबार के ब्यूरो चीफ गिरीश भट्ट की उपस्थिति थे।