प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की नई पहल से यूपीसीएल एवं पिटकुल के बीच समन्वय को मिली, नई दिशा।

देहरादून – आशा कोठारी

उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वर्षों से लंबित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दोनों निगमों के प्रबंध निदेशक श्री पीसी ध्यानी ने की।

श्री पी.सी. ध्यानी की इस अभिनव पहल के अन्तर्गत पहली बार दोनों निगमों के सभी सम्बंधित मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों को एक साझा मंच पर आमंत्रित किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अनेक मामलों का समाधान बैठक के दौरान ही सुनिश्चित किया गय…

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य में हवाई संपर्क और हेलीकॉप्टर सेवाओं के विस्तार को नई गति मिल रही है – संजय टोलिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य में हवाई संपर्क और हेलीकॉप्टर सेवाओं के विस्तार को नई गति मिल रही है – संजय टोलिया


राष्ट्रसेवा, संगठन और सामाजिक सरोकारों का पर्याय हैं प्रेम बडाकोटी
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी प्रेम बडाकोटी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाज जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। वर्षों से संघ की विचारधारा के अनुरूप समाज में संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान करते हुए उन्होंने सेवा, समर्पण और अनुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया है।
प्रेम बडाकोटी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठन के विस्तार, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनका मानना रहा है कि सशक्…