भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट का बयान उत्तराखंड की मातृशक्ति आज अपने आप को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर रही है।

देहरादून

आशा कोठारी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा करनपुर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट का बयान
उत्तराखंड की मातृशक्ति आज अपने आप को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारा नहीं बल्कि धरातल पर उतारकर दिखाया है।
महिला मोर्चा करनपुर मंडल की ओर से मैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।