डोईवाला / देहरादून
प्रभा भट्ट










डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास के नए आयामो को छु रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंदर सामाजिक संस्थाओं के कार्य प्रेरणा पुज की तरह होते हैं।
आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में डोईवाला विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आदर्श संस्था द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आयोजित मेले की सरीहना भी की। प्रदर्शनी व मेले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विशेष प्रदर्शन/ विक्रय कार्यक्रम के साथ सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यों, एसडीआरएफ जौलीग्रांट द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी गई, भारतीय मानक ब्यूरो की अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने विभागीय कार्यो की जानकारी भी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था समाज के हित में लगातार कार्य कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेद्र सिंह, ब्लॉक समन्वयक सूरज चमोली आदि ने भी अपने विचार रखें।
आदर्श संस्था की संस्थापक अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार महिला स्वयं सहायता समूह के साथ महिलाओं के कल्याण व उत्थान की दिशा में निरंतर आगे बढ़कर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, बीपी उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद नवानी, रविंद्र सिंह बिष्ट, विजयलक्ष्मी शर्मा, सपना जवाड़ी,आदर्श,मनमोहन नौटियाल आदि भी उपस्थित थे।
पात्र संगठन क्लब डोईवाला श्रीराम लीला मंचन के यह कलाकार हुए सम्मानित,
सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुरेश अग्रवाल (गोचर भाई), चतर सिंह वर्मा, हरि किशोर सैनी, सेवाराम कोहली, विनोद कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार व रावण दहन मेले के आयोजन के लिए पत्रकार राजेंद्र वर्मा, खेल में सपना जवाड़ी के अलावा सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र के लिए उमेद सिंह को पुरस्कृत किया गया।
___________
आदर्श संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में हर ज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला व पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के छात्र-छात्राओं ने भी मेले व प्रदर्शनी में एसडीआरएफ जौलीग्रान्ट की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के अंतर्गत बचाव व सुरक्षा की जानकारी भी हासिल की।
_______