आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता के तत्वावधान में सरकार की उपलब्धियां व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विशेष प्रदर्शन/ विक्रय कार्यक्रम के साथ जानकारी दी जाएगी।

डोईवाला / देहरादून

प्रभा  भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में 30 जनवरी को सुबह 10 बजे डोईवाला विकासखंड सभागार में सरकार की उपलब्धियां व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विशेष प्रदर्शन/ विक्रय कार्यक्रम के साथ सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे, कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
आदर्श संस्था की संस्थापक अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार महिला स्वयं सहायता समूह के साथ महिलाओं के कल्याण व उत्थान की दिशा में निरंतर आगे बढ़कर कार्य कर रही है।