डोईवाला / देहरादून:
आशा कोठारी

कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों तो गरीबी और अभाव भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकते। डोईवाला के झड़ौद निवासी गौरव कुमार और उनकी बहन दीक्षा यादव ने इसे सच कर दिखाया है। चाणक्य जन उत्थान फाउंडेशन के सानिध्य में तैयारी कर रहे इन दोनों भाई-बहन का चयन उत्तराखंड वन विभाग में ‘वन आरक्षी’ के पद पर हुआ है।
सुनील कुमार के पुत्र और पुत्री गौरव और दीक्षा बेहद साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद दोनों ने कड़ी मेहनत की और एक साथ सरकारी नौकरी पाकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। फाउंडेशन के मार्गदर्शकों का कहना है कि यह सफलता अन्य निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।