हरित सौंदर्य कौशल की कार्यशाला सम्पन्न

देहरादून:

आशा कोठारी

आज दिनांक 8.11.2025 को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के रसायन शास्त्र विभाग एवं आई०क्यू०ए०सी० के सौजन्य से दो – दिवसीय कार्यशाला (हरित सौंदर्य कौशल ) के द्वितीय दिन कार्यशाला की विषय विशेषज्ञ डा० भण्डारी ने फ्लोरल एक्सट्रैक्ट से फेशियल जेल, शावर जेल, ग्लिसरीन सोप बनाने की प्रक्रिया में घटित होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं को समझाकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस हैंड्स ओन प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र में परिसर निदेशक डॉ महावीर सिंह रावत ने वर्तमान परिदृश्य में इस प्रकार के कार्यशाला की उपयोगिता की सार्थकता बताई। डा० राकेश जोशी ने कहा कि इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।सांइस डीन एवं कार्यशाला के समन्वयक प्रो० एस० पी० सती ने कहा कि जल्दी ही मैत्रयी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय एवं प०ल०मो०शर्मा परिसर के मध्य एम० ओ० यू० होगा जिससे परिसर के छात्रों को लाभ प्राप्त होगा। रिसोर्स पर्सन डा० हेमा भण्डारी को परिसर निदेशक प्रो० एम० एस० रावत द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रो० नीता जोशी ने सभी आगन्तुकों तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रो० हेमलता मिश्रा,प्रोफेसर बीपी श्रीवास्तव, प्रोफेसर एसपी सती, प्रोफेसर आशीष शर्मा, ,डा० सीमा बेनीवाल, डा० विभा कुमार, प्रोफेसर हितेंद्र सिंह,प्रोफेसर हेमंत परमार,डा० शालिनी रावत,डा० एस०के नोटियाल,डा० एस०के०कुड़ियाल,प्रो० सुरमान आर्य, प्रो० पुष्पांजलि आर्य,डा० अशोक मंदोला,
डॉ नेहा भट्ट, सुहासिनी अवस्थी,मनोज पुंज, वैभवी, साधना ,दीक्षा, आकांक्षा, हर्षिका सहित 132 छात्र छात्राए उपस्थित थे।