प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल, श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की बैठक ली गई, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में तैनात अधिकारी आफलाईन एवं क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अधिकारी आफलाईन मोड में उपस्थित रहने के दिये निर्देश ।

देहरादून  आशा कोठारी

 

 

 

 

प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल, श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अनुरक्षण कार्यो की समीक्षा भी की गई।
दीपावली, धनतेरस, जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने एवं 24 घंटे निर्बाध विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा आज दिनांक 14.10.2025 को पिटकुल, मुख्यालय, देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली गई, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में तैनात अधिकारी आॅफलाईन एवं क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अधिकारी आफलाईन मोड में उपस्थित रहे।
प्रबन्ध निदेशक महोदय, द्वारा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुये दीपावली से पूर्व किये जाने वाले विद्युत उपकेन्द्रों एवं लाईनों के अनुरक्षण कार्यो की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक स्पेयर्स जैसे सी०टी० पी०टी०, एल०ए० इत्यादि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु टेस्टिंग एवं कमिश्नििगं स्कन्ध के साथ समन्वय स्थापित करनं, आकस्मिकता की स्थिति हेतु पूर्व में ही हाईड्रा व समुचित मानव शक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। हाई वोल्टेज की स्थिति के निवारण हेतु कार्ययोजना एवं उपाकालि के साथ यथोचित समन्वय स्थापित करने के अतिरिक्त अग्निशमन उपकरणो को रिफिल कराने, फायर ब्रिगेड कन्ट्रोल रूम के साथ समन्वय बनाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त स्विचयार्ड की साफ-सफाई एवं अनावश्यक घास एवं कबाड़ इत्यादि हटाये जाने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता हेतु स्थानीय लोगों को जागरूक करने एवं वार्षिक अनुरक्षण हेतु अनुबन्धित कर्मियों की उपलब्धता पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि ट्रांसफार्मर की ट्रिपिंग प्रायः 33 के0वी0 सी0टी0 एवं एल0ए0 के फटने से हो रही है। उपरोक्त के निवारण हेतु तकनीकी विश्लेषण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।

उपरोक्त बैठक में श्री जी0एस0 बुदियाल, निदेशक, (परिचालन), मुख्य अभियन्ता, श्री कमल कान्त, श्री ईला चन्द्र, श्री अनुपम सिंह अधीक्षण अभियन्ता, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री ललित कुमार, श्री विकल्प गौतम, श्री संतोष कुमार, श्री सचिन रावत, अधिशासी अभियन्ता, श्री अशोक कुमार आॅफलाईन मोड एवं मुख्य अभियन्ता श्री एच0एस0 हंयाकी, अधीक्षण अभियन्ता श्री पी0के0 भाष्कर, श्री संजीव कुमार गुप्ता, श्री राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, श्री असीम बेग, श्री राजेश चौबे, श्री मनीष टम्टा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।