मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से भेंट कर गौलापार क्षेत्र, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया।

दिल्ली  /देहरादून

आशा कोठारी

नई दिल्ली में  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री  भूपेंद्र यादव   जी से भेंट कर गौलापार क्षेत्र, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी से गंगा एवं उसकी सहायक नदियों पर स्वीकृत 7 जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 MV) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। प्रदेश सरकार गंगा एवं अन्य नदियों की निर्मलता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली संस्तुतियों का पालन करते हुए प्रदेश के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने हेतु हार्दिक आभार!