देहरादून
आशा कोठारी





राष्ट्रीय पर्व गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कार्यक्रम आयोजित किये गये।
गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 को पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पिटकुल परिवार के मुखिया प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करते हुए उनका माल्यार्पण किया एवं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा राम धुन का गायन किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय के साथ पिटकुल मुख्यालय पर उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी एवं प्रबन्ध निदेशक महोदय के साथ मिलकर रामधुन का गायन किया गया।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों को विजयदशमी के पावन पर्व की भी बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस शुभावसर पर उनके द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के पहलुओं का अनुस्मरण करते हुए अवगत कराया गया कि इन महापुरूषों के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से दोनों महापुरूषों के जीवन मूल्यों एवं सिद्धान्तों को अपने जीवन में अपनाते हुये हमेश सत्य और अंहिसा के रास्ते पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से पूर्ण करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से श्री राम के आचरण को अपने जीवन में अनुसरण करते हुये सदा अच्छाई एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा नकारात्मक विचारों को छोड़ते हुये सकारात्मक सोच एवं नये जोश के साथ आगे बढने का आह्वाहन किया गया। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि ‘‘श्रेष्ठ आचरण ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निमार्ण कर सकता है।’’
इसके अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं जन-जन के हृदय सम्राट प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद किया गया, जिनके नेतृत्व मे आज देश विकासशील देश से विकसित देशों की सूची में जाने की ओर अग्रसर है तथा हर क्षेत्र में नित नई ऊँचाईयों को छू रहा है। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा उत्तराखण्ड के ऊर्जावान एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश एवं पिटकुल निरन्तर प्रगति कर रहा है।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, आदरणीय मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल श्री आनन्द बर्द्धन जी एवं आदरणीय प्रमुख सचिव-उर्जा महोदय डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम जी के मार्गदर्शन में पिटकुल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल तथा सचिव (ऊर्जा) के मार्गदर्शन एवं पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल द्वारा पिछले वर्ष 11 करोड़ रूपये की तुलना में एक नया इतिहास रचते हुये इस वर्ष पिटकुल द्वारा रिकार्ड साढे बारह करोड़ रूपये का लाभांश उत्तराखण्ड शासन को दिये जाने हेतु निदेशक मंडल एवं एजीएम में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि विगत 02 वर्षों की भांति इस तीसरे वर्ष भी रिकार्ड स्थापित करते हुये 30 सितम्बर से पूर्व पिटकुल की वित्तीय वर्ष 2024-25 की काॅस्ट ऑडिट रिपोर्ट तथा ऑडिट एनुअल एकाउन्टस एवं स्टेच्यूटरी ऑडिटर रिपोर्ट चर्चा के उपरान्त निदेशक मंडल तथा एजीएम द्वारा पास की गयी।
इसके साथ ही कारपोरेशन को वर्ष 2024-25 में हुए रिकार्ड शुद्ध लाभ रू0 82.88 करोड़ (सभी करों से पूर्व रू0 121.15 करोड़) वित्तीय लाभ एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा किये गये उत्कृष्ट एवं निरन्तर सराहनीय कार्यों तथा कार्मिकों के आगामी वर्षों में निर्धारित लक्ष्यों का प्राप्त करने की प्रेरणा स्वरूप नियमित कार्मिकों तथा पूर्णकालिक निदेशकों (878) को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किये गये प्रदर्शन (केपीआई के आधार पर) वर्ष 2024-25 हेतु रू0 20,457/- से लेकर रू0 40,913/- तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने तथा इसी के साथ ही आउटसोर्स (उपनल, पीआरडी, एसएचजी) के माध्यम से नियोजित 552 संविदा कर्मियों को वर्ष 2024-25 हेतु रू0 10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने पर निदेशक मण्डल द्वारा अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।
इस हेतु प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को बधाईयां प्रेषित की गयी और आह्वाहन किया गया कि आगे भी पिटकुल के कार्मिक भविष्य मे भी ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक नारे’’ को यथार्थ करते हुये टीम भावना के तहत पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे तथा निर्धारित लक्ष्यों को निश्चित ही पूरा करते हुये पिटकुल को देश ही नहीं वरन विश्व की अग्रणी पारेषण इकाई बनाने में अपना और अधिक योगदान देंगे।
इस शुभ अवसर पर मंच का संचालन करते हुये श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता (जानपद), श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्री पंकज कुमार, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता श्री राजकुमार, श्री मन्तराम, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री ललित कुमार, श्री सचिन रावत, श्री नीरज पाठक, श्रीमती सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री राजीव सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री एस0डी0 शर्मा, श्री विनायक शैली, श्री हिमांशु बालियान, श्री रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री तरूण सिंघल, लेखाधिकारी श्री दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता श्री हिमांशू डोभाल, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, श्री गजेन्द्र सिंह, श्री टीकम चैहान, श्री शूरवीर सिंह सजवाण, सहायक लेखाधिकारी श्री नवीन कैलखुरी, श्री अविनाश चमोली, श्री प्रमोद जोशिया, निजी सचिव, श्री आनन्द मोहन सिंह नेगी, श्री सोहन ध्यानी, श्री शफाकत हुसैन, श्री प्रदीप रतूड़ी, कार्यालय अधीक्षक प्रथम श्री सी0डी0एस0 बिष्ट, श्रीमती दीपारानी रावत राणा, श्री विपिन कुमार पाल, सुश्री गीता भट्ट, लेखाकार-श्रीमती वनीता पटवाल, श्रीमती सरबजीत, श्री दिगम्बर डबराल, श्री भारत सिंह, श्री कुलभूषण, अवर अभियन्ता श्री राजेश शर्मा श्री अजय रावत, श्री अनुज, कार्यालय सहायक-प्रथम श्री इमरान खान, श्रीमती ममता, श्री विक्की खड़का, सहायक लेखाकार, श्रीमती अनीता नेगी, श्री विशाल थापा, संविदाकर्मी श्री विनोद ध्यानी, श्री मोहित गुसाँई, श्री नवीन, श्री शुभम, श्रीमती दीपिका, श्री विजेन्द्र सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।