आशा कोठारी

देहरादून:

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की देहरादून महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य में विकास के नए इतिहास लिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं व युवाओ कल्याण के साथ उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री खुद मोर्चे पर डटे हुए हैं। प्रधानमंत्री भी इस मामले पर लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की पूरी टीम लगातार श्रमिकों को टनल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी श्रमिक सकुशल टनल से बाहर निकल जाएंगे। पूरा देश उनके लिए प्रार्थना भी कर रहा है।